Showing posts with label jokes. Show all posts
Showing posts with label jokes. Show all posts

Tuesday, January 28, 2014

लेकिन हम वो आशिक़ जो हर रोज़ अजूबा करते हैं


लहरों पर लहराने वाले जब जब ऊबा करते हैं
तब तब सूखी नदियों के साहिल पर डूबा करते हैं
हालांकि ये बात किसी को हज़म न होगी 'अलबेला'
लेकिन हम वो आशिक़ जो हर रोज़ अजूबा करते हैं

जय हिन्द !
अलबेला खत्री


HCG presents hasyakavi sammelan in ahmedabad with albela khatri
HCG presents hasyakavi sammelan in ahmedabad with albela khatri
HCG presents hasyakavi sammelan in ahmedabad with albela khatri

Wednesday, October 30, 2013

लौहपुरुष और प्रियदर्शिनी को आत्मिक नमन


कृतज्ञ राष्ट्र आज नमन कर रहा है
लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल 
और प्रियदर्शिनी श्रीमती इंदिरा गांधी को ....

लौहपुरुष और प्रियदर्शिनी को आत्मिक नमन

albela khatri on patna bomb blast

albela khatri on patna bomb blast

Tuesday, October 29, 2013

चूहों की आवाजाही से शैलशिखर नहीं हिलते हैं - अलबेला खत्री



पटना में सीरियल बम ब्लास्ट ............

स्वानों ने सोचा जंगल के राजा को दहला देंगे
दादुर ने सोचा सागर को पीकर मन बहला लेंगे  

गीदड़दल ने साज़िश की गजराज को आँख दिखाने की
अंगारों ने की  कोशिश  सूरज को आग लगाने की

किन्तु उन्हें मालूम न था, लोटे में यान न चलते हैं
चूहों की आवाजाही से शैलशिखर नहीं हिलते हैं

देशद्रोहियों का सारा अरमान धरा रह जाएगा
कुछ भी करलो, नरेन्द्र मोदी आएगा तो आएगा

_______जय हिन्द !
_______अलबेला खत्री
hasyakavi albela khatri presents modi aao, desh bachao

hasyakavi albela khatri presents modi aao, desh bachao

hasyakavi albela khatri presents modi aao, desh bachao

Thursday, October 24, 2013

मन्ना दा चले गए और मेरे वे गीत गूंगे ही रह गए ..............



प्यारे दोस्तों !
स्वर सम्राट मन्ना डे  के निधन से मुझे वैयक्तिक धक्का पहुंचा है . बड़ा अरमान था मन में कि अपने कुछ साहित्यिक गीतों और कुछ  हास्यगीतों को मन्ना दा के सुरों में स्वरबद्ध कर के एक शानदार एल्बम निकालूं .........अपने प्रिय मित्र संगीतकार अर्णब चटर्जी के संगीत निर्देशन में यह एल्बम निकालने की पूरी तयारी हो चुकी थी ....बस प्रतीक्षा थी तो मन्ना दा के स्वस्थ होने की ...परन्तु वे स्वस्थ हो कर लौटने की बजाय  परलोक चले गए और मेरे वे गीत गूंगे ही रह गए ..............

सुर, स्वर और संगीत के समन्दर में यों तो अनेक बड़ी बड़ी लहरें उठीं और शांत हो गईं परन्तु मन्ना  डे  एक ऐसी ऊँची और विराट लहर थे  जिसकी रवानी की गूंज हमारे मन में ही नहीं  आत्मा में भी स्पन्दन पैदा करती थी .

उनकी आत्मिक शान्ति के लिए आत्मिक प्रार्थना और शत शत नमन

-अलबेला खत्री
the poem of albela khatri

Thursday, October 17, 2013

जो गरीब को हित करे, धनि रहीम वे लोग


उपकार करने वाले को

उसी प्रकार सुख स्वयं प्राप्त होता है

जैसे

मेंहदी पीसने वाले के हाथ में

अनायास

मेंहदी का रंग लग जाता है

जो गरीब को हित करे, धनि रहीम वे लोग

कहा सुदामा बापुरो, कृष्ण मिताई जोग

- अब्दुर्रहीम खानखाना

जय हिन्द !

hasyakavi albela khatri live on stage

hasyakavi albela khatri live on stage

Wednesday, October 16, 2013

इन्हें अपनी पासबुक में दर्ज़ कर लीजिये ...और रूपये भी ख़ुद के पास ही रख लीजिये


नंगलाल की नौकरी बैंक में कैशियर के पद पर उसी बैंक में लग गई

जिसमे उसके पिता रंगलाल का खाता था । मौके का फायदा उठाने

के लिए रंगलाल कुछ फटे-पुराने नोट ले गया जमा कराने, लेकिन

नंगलाल ने वे नोट स्वीकार नहीं किये ।


नंगलाल : ये नोट बदलिए........

रंगलाल : क्यों क्या खराबी है ?

नंगलाल : फटे हुए हैं

रंगलाल : तो मैं कौनसा तुम्हारे खाते में जमा कर रहा हूँ, ख़ुद के

ही खाते में तो डाल रहा हूँ, जैसे हैं वैसे ही डाल दो.........

नंगलाल : तो मेरी क्या ज़रूरत है आपको ? अपने हाथों से ही

इन्हें अपनी पासबुक में दर्ज़ कर लीजिये ...और रूपये भी ख़ुद के

पास ही रख लीजिये ...ही ही ही


hasyakavi albela khatri on tour

hasyakavi albela khatri on tour

hasyakavi albela khatri on tour