Showing posts with label हास्य. Show all posts
Showing posts with label हास्य. Show all posts

Saturday, February 1, 2014

अनुमान नहीं था ............


झाड़ू वालों पर झाड़ू फेरने का वक्त आना तो तय था
लेकिन यह वक्त इतनी  जल्दी आ जाएगा, 
अनुमान नहीं था

जय हिन्द !


Tuesday, January 28, 2014

लेकिन हम वो आशिक़ जो हर रोज़ अजूबा करते हैं


लहरों पर लहराने वाले जब जब ऊबा करते हैं
तब तब सूखी नदियों के साहिल पर डूबा करते हैं
हालांकि ये बात किसी को हज़म न होगी 'अलबेला'
लेकिन हम वो आशिक़ जो हर रोज़ अजूबा करते हैं

जय हिन्द !
अलबेला खत्री


HCG presents hasyakavi sammelan in ahmedabad with albela khatri
HCG presents hasyakavi sammelan in ahmedabad with albela khatri
HCG presents hasyakavi sammelan in ahmedabad with albela khatri

Sunday, November 10, 2013

हिन्दी हास्य कवि सम्मेलन के मंच पर काव्य-कला के कुमकुम का काला कारोबार



कविता को देवता, कवि  को पुजारी व कवि सम्मेलन के मंच को मन्दिर तुल्य समझने वाले हमारे देश में आज काव्य-मंच की वास्तविक स्थिति क्या है इसका प्रामाणिक दस्तावेज़ है गत 32 मंच पर सक्रिय हास्यकवि अलबेला खत्री की आगामी पुस्तक हिन्दी हास्य कवि-सम्मेलन

जय हिन्द !

the new book of hasyakavi albela khatri
the new book of hasyakavi albela khatri
the new book of hasyakavi albe


Tuesday, November 5, 2013

क्यों साहेब, शपथ ग्रहण के समय बोधिवृक्ष के नीचे बैठाया जाता है क्या ?



कांग्रेस महासचिव श्रीमान दिग्विजयसिंहजी,
सादर नमो नमो
आपका कहना है कि ऑपिनियन पोल बकवास हैं और मज़ाक बन कर रह गए हैं . ये पैसा देकर करवाये जाते हैं  और विश्वसनीय नहीं हैं इसलिए इन्हें बंद कर देना चाहिए .......दिग्गी राजाजी, आपने यह भी  ने फ़रमाया कि मध्य प्रदेश में तीन करोड़ मतदाता  हैं  और ओपिनियन पोल कुल 2800 लोगों पर आधारित है इसलिए विश्वसनीय नहीं हैं क्योंकि कुल  2800 लोग, तीन करोड़ लोगों की  राय नहीं बता सकते

मैं आपकी इस बात से सहमत हूँ आदरणीय, कुल  2800 लोग, तीन करोड़ लोगों की  राय हरगिज़ नहीं बता सकते परन्तु  एक शंका है मन में ...........कि जब कुल 542 लोग,  125 करोड़ लोगों का देश चला सकते हैं और उनके भाग्य का निर्णय कर सकते हैं तो महज़ एक राज्य  के चुनावी भविष्य को 2800 लोग मिल कर भी क्यों नहीं बता सकते ?

आदरणीय दिग्गी राजाजी,
क्या आप ये समझते हैं कि आम आदमी बिलकुल चूतिया होता है, उसे कोई अक्ल नहीं होती  लेकिन वही आदमी अगर  चुनाव जीत जाए तो  प्रकाण्ड विद्वान हो जाता है ...क्यों साहेब,  शपथ ग्रहण के समय बोधिवृक्ष के नीचे बैठाया जाता है क्या ?

जय हिन्द
-अलबेला खत्री
rotary club of puruliya presents kavi sammelan

albela khatri in hasyakavi sammelan at jabalpur

hasyakavi albela khatri winner of tepa award 2008



Friday, November 1, 2013

दीपावली की रात अलबेला खत्री के साथ देखिये वाह वाह क्या बात है



अभी अभी मुम्बई में  सब टी वी के "वाह वाह क्या बात है" में  दीपावली 


स्पैशल एपीसोड  की शूटिंग करके लौटा हूँ  परन्तु इस बार उतना आनन्दित 

नहीं हूँ जितना  अक्सर हुआ करता हूँ . कारण  नहीं बताऊंगा, क्योंकि कारण  

बताऊंगा तो मुझे बताते हुए और आपको बांचते हुए तकलीफ़ होगी ..........

इसलिए अपना दिल कहता है 

SHOW MUST GO ON !  

सूत्रों द्वारा बताया गया है कि  यह दीपावली  अर्थात 3 नवम्बर की रात 9  बजे 


दिखाया जाएगा ...किन्तु  अभी पक्का  पता नहीं कि कब दिखाया जाएगा ...

वैसे दीपावली का था तो दीपावली पर दिखाएंगे ....क्योंकि ब्याह के गीत ब्याह 

में ही गाए जाते हैं और तीज के घेवर तीज को ही खाये जाते हैं हा हा हा हा :-)


HAPPY  DEEPAVLI

जय हिन्द !
-अलबेला खत्री 

waah waah kya baat hai with hasyakavi albela khatri

waah waah kya baat hai with hasyakavi albela khatri

waah waah kya baat hai with hasyakavi albela khatri