Showing posts with label modi. Show all posts
Showing posts with label modi. Show all posts

Thursday, March 6, 2014

किन से हाथ मिला रहे हो ? उनसे जो आजतक किसी के नहीं हुए ?


आदरणीय नरेन्द्र भाई मोदी जी,
इस ऊंचाई पर फ़िसलन भरी राहों पर यात्रा करते समय इतनी लापरवाही ठीक नहीं है, यहाँ तक आते आते आपको बहुत साल लगे हैं, कहीं ऐसा न हो कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी,,,,,,

इस देश की मुझ जैसी आम जनता को इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने या राहुल गांधी, मुलायम सिंह बने या केजरीवाल,,,कोई भी नेता जनता के भले के लिए अपना टाइम लगाने वाला नहीं है , सबने अपनी पार्टी और अपनी मित्र मण्डली का ही विकास करना है इसके बावजूद मुझ जैसे करोड़ों लोग ये चाहते हैं कि इस बार देश की सत्ता आपको सौंपी जाए तो सिर्फ इसलिए क्योंकि लोगों को अभी विश्वास है कि आप इस देश का खोया हुआ गौरव पुनः स्थापित कर सकते हैं वगैरह वगैरह -

लेकिन डीएनए का कुनबा बड़ा करने की गरज़ से आप और आपकी पार्टी जिन लोगों और पार्टियों से गले मिल रही है, उसे देख कर निराशा होती है - लगता है आपको अब अपने पर और अपने काम के साथ साथ जनता के समर्थन का भरोसा नहीं रहा - किन से हाथ मिला रहे हो ? उनसे जो आजतक किसी के नहीं हुए ? उन्हें साथ लेने के लिए उन्हें छोड़ दोगे जो वर्षों से समर्पित भाव से आपका और आपकी पार्टी का उत्थान कर रहे हैं ?

क्या सत्ता की लालसा में आदमी इतना मंददृष्टि हो जाता है कि उसे अपने सामने का मंज़र भी दिखाई न दे …

हमारे मन की ये तमन्ना है कि आप आगे आओ, परन्तु शान से आओ, अपनी प्रतिभा के बूते पर आगे आओ,,,किसी प्रकार के घटिया समझौतों के दम पर नहीं आओ

शुभकामनाएं
जय हिन्द
अलबेला खत्री





Saturday, February 15, 2014

व्यापारी अपना कामकाज छोड़ कर तीनपत्ती खेल रहे हैं, बच्चे अपनी पढाई छोड़ कर तीन पत्ती खेल रहे हैं



हास्यकवि अलबेला खत्री का पैग़ाम
भारत की पंजाछाप सरकार के नाम
facebook पर TEEN PATTI  प्रतिबन्धित करो


देश के तमाम लोगों को नाकारा करने और आम जनता का ध्यान रोज़मर्रा की समस्याओं के अलावा बड़े बड़े सरकारी घोटालों से हटाने के लिए एक सोची समझी साज़िश के तहत फ़ेसबुक जैसी  लोकप्रिय सोशल साइट पर TEEN PATTI  का अवतरण कराया गया है

तीन पत्ती का नशा और जादू लोगों के सर पर चढ़ कर इतनी ज़ोर से बोलने लगा है कि कुछ ही दिनों मोबाइल फ़ोन बनाने वाली कम्पनियों ने लाखों की संख्या में Android हैण्ड सैट  बेच डाले, लाखों की संख्या में इन्टरनेट कनेक्शन एवं 3G कनेक्शन बिक गए  और facebook  की उपयोगिता व हिट भी करोड़ों गुना बढ़ गयी ,,,,,कुल मिला कर  इन सबको लाभ हुआ ,,लेकिन जनता को क्या मिला बाबाजी का ठुल्लु ?

व्यापारी अपना कामकाज छोड़ कर तीनपत्ती खेल रहे हैं
बच्चे अपनी पढाई छोड़ कर तीन पत्ती  खेल रहे हैं
मुझ जैसे क़लमकार कविताई छोड़ कर तीनपत्ती में लगे हुए हैं

नई उम्र के किशोर - किशोरियां पहले चलती बाइक पर मोबाइल से बात करते थे या कान में स्पीकर घुसेड़ कर गाने सुनते थे तो दुर्घटनाएं होती थीं  अब तो हद्द हो गयी  लड़के लड़कियां आजकल दुपहिया वाहनों पर चलते हुए सड़कों पर  तीनपत्ती खेल रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंकाएं बढ़ गयी हैं

बस बस बस ,,,,,,,,,,,पूरे देश को इसके ख़िलाफ़ आवाज़ उठानी चाहिए  और सरकार को तुरन्त संज्ञान लेते हुए इसे बंद कराने का काम करना चाहिए

जय हिन्द !
अलबेला खत्री
albela khatri against teen patti  on facebook

albela khatri against teen patti  on facebook
albela khatri against teen patti  on facebook

albela khatri against teen patti  on facebook

Saturday, February 1, 2014

अनुमान नहीं था ............


झाड़ू वालों पर झाड़ू फेरने का वक्त आना तो तय था
लेकिन यह वक्त इतनी  जल्दी आ जाएगा, 
अनुमान नहीं था

जय हिन्द !


Friday, January 31, 2014

मुझे लगता है, अब इनकी पिटाई का समय शुरू होने ही वाला है


कमाल है भाई,  बक बक करने की आज़ादी का इतना लाभ तो गली के भौंकू कुत्ते भी नहीं उठाते जितना नए नए उगे राजनैतिक कुकुरमुत्ते उठा रहे हैं

एक हल्दी की गांठ क्या हाथ लग गयी, ससुरे चूहे भी खुद को पंसारी बताने लगे - खुद को बताने लगे तो कोई बात नहीं, बाकी सभी व्यापारियों को चोर बताने लगे, ये गलत बात है

मुझे लगता है, अब इनकी पिटाई का समय शुरू होने ही वाला है 

जय हिन्द !
अलबेला खत्री



Friday, January 24, 2014

एक कुमार विषवास ने पूरे कवि सम्मेलन को कपि सम्मेलन बना दिया


कहावत :
एक मछली पूरे तालाब को गन्दा कर देती है

हक़ीक़त : 
एक कुमार विषवास ने पूरे कवि सम्मेलन को कपि सम्मेलन बना दिया


एक सोमनाथ ने समूचे महिला समाज को अपमानित व व्यथित कर दिया


एक केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को बेवकूफ़ बना दिया

जय हिन्द !
अलबेला खत्री



Saturday, January 4, 2014

चुनाव परिणाम शेर के पक्ष में होते हुए भी वह राजा नहीं बन सका और सियारों ने अपनी सरकार बना ली


लोमड़ी के राज में जंगल के सभी जानवर त्रस्त थे क्योंकि पड़ोसी जंगल के भेड़िये  जब तब घुस आते और नन्हे जानवरों को खा जाते. ऐसे में एक शक्तिशाली  राजा की ज़रूरत थी जो उन्हें बचा सके .......... जंगल में चारों तरफ़ चर्चा थी कि इस बार शेर को ही जिताएंगे और अपना राजा बनाएंगे हालांकि लोमड़ पार्टी इसका यह कह कर पुरज़ोर विरोध कर रही थी कि शेर तो हिंसक है, गुस्से वाला है अगर वोह राजा बन गया  तो जंगल का विनाश हो जाएगा, लेकिन सभी प्राणी ठान चुके थे कि इस बार शेर को ही शासन सौंपना है

अपना  सिंहासन डोलता देख, लोमड़ी ने वहाँ के तमाम सियारों को चुपके से डिनर पर बुलाया और कहा कि  इस बार मेरी हार निश्चित है लेकिन अगर शेर सिंहासन पर आ गया तो तुम भी मारे जाओगे और मैं भी, इसलिए  तुम तुरत फुरत एक दल बनाओ  और पूरे जंगल में घूम घूम कर  मेरा विरोध करो, मुझे गालियां दो  और मुझे  जेल भेजने की घोषणाएं करो …इससे फायदा यह होगा कि  चुनाव दो तरफ़ा से तीन तरफ़ा हो जाएगा अर्थात  जो लोग मुझसे नाराज़ हो कर शेर को वोट देने वाले हैं,  उनमें से बहुत सारे वोट तुम्हें इसलिए मिल जायेंगे  क्योंकि तुम पर हिंसक होने का कोई ख़ास ठप्पा नहीं है  लिहाज़ा जंगल के सभी धर्मनिरपेक्ष  तुम्हारे साथ हो जायेंगे

आगे यह तय हुआ कि  चुनाव में लोकदिखावे के लिए तो लोमड़दल और सियारदल इक दूजे का पुरज़ोर विरोध करेंगे परन्तु  चुनाव परिणाम  में अगर स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो  हम इक दूजे के काम आयेंगे --जैसे भी हो, ये शेर नहीं आना चाहिए

वही हुआ, सीटों के हिसाब से चुनाव परिणाम शेर के पक्ष में होते हुए भी वह राजा नहीं बन सका और जिसे सबने नकार दिया था उसी के  समर्थन से सियारों ने अपनी सरकार बना ली

जंगल के सभी प्राणी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं

जय हिन्द !
अलबेला खत्री


Sunday, December 15, 2013

औरों के दीयों से जो तेल चुराये, वो क्या बिजली के सस्ते दाम करेगा


पापा कहते हैं बड़ा काम करेगा
लंगड़ी गुठली को चौसा आम करेगा

हाथों में झाड़ू लिए घूम रहा है
अब ये सफ़ाई सुबहो-शाम करेगा

बन्दर के हाथों में जो आया  उस्तरा
अपना ही काम ये तमाम करेगा

चेला  गुरु की धोती खींच रहा है
अस्मत ये खादी की नीलाम करेगा

औरों के दीयों से जो तेल चुराये
वो क्या बिजली के सस्ते दाम करेगा

'अलबेला' गर इसे अभी रोक न दिया
जीना ये सबका हराम करेगा

जय हिन्द !
अलबेला खत्री

political parody by hasyakavi albela khatri

political parody by hasyakavi albela khatri
political parody by hasyakavi albela khatri

creation of hasyakavi albela khatri



Thursday, December 5, 2013

ये 'बाबाजी का ठुल्लु' क्या होता है ?


ये 'बाबाजी का ठुल्लु' क्या होता है ?

क्या ये 'ठन ठन गोपाल' का कोई सगा सम्बन्धी है ? 


या 'घण्टा महादेवजी का' का समानार्थी है ?

मैं समझ नहीं पा रहा हूँ 


कोई बतायेगा ?


-अलबेला  खत्री
open support for narendra modi by hasyakavi albela khatri