Showing posts with label कवि. Show all posts
Showing posts with label कवि. Show all posts

Monday, March 24, 2014

hindi hasyakavi sammelan in mangalore by MRPL



शानदार, शानदार, शानदार …………………

शानदार और जानदार रहा मंगलूर रिफ़ाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड द्वारा राजभाषा विभाग के तत्वाधान में डॉ बी आर पाल द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन,,,,, होना ही था, सुनने वाले लोग अच्छे थे, आयोजन स्थल भी ज़बरदस्त सजा हुआ था, यूनिट के प्रबन्ध निदेशक समेत सभी पदाधिकारी ठहाके लगाने के लिए मूड में थे और प्रताप फ़ौजदार, ममता शर्मा, नंदकिशोर अकेला तथा सुन्दर मालेगांवी हंसाने के मूड में भी थे

और हाँ, मैं ये बताना तो भूल ही गया कि मंच संचालन जब अलबेला खत्री के हाथ में होगा तो आनन्द तो आएगा ही, यह कौन सी नई बात है हा हा हा हा हा हा हा

जय हिन्द !
अलबेला खत्री



 

Sunday, February 2, 2014

तमाचा मारने के बजाय इनके चुनाव चिन्ह से ही मारिये तो खड़का भी पूरा होगा और दर्द भी


परम निरादरणीय झाडूवाल !  तुझे यह जान कर  अपना घिसा हुआ झाड़ू अपने ही माथे पर मारने का मन हो रहा होगा क्योंकि मेरी बात बिलकुल सच निकली - आज सुबह ही मैंने पोस्ट लगाई थी कि अब आपकी पिटाई होने वाली है और शाम होते होते संगम विहार में एक महिला ने तमाचा जड़ ही दिया

हा हा हा ये मत समझना कि तमाचा केवल एक पट्ठे के पड़ा है सच तो ये है कि  तमाचा तुम्हारी पूरी चांडाल चौकड़ी पर पड़ा है ,,,और फिर ये तो श्रीगणेश है, बोहनी भर है,,,,आगे आगे देखिये पिछवाड़ा कितना लाल होता है

बेटा तुमने उड़ती उड़ती देखी  है, अब फँसेगी तब पता चलेगा कि निकलना कितना मुश्किल होता है

वैसे महिलाओं से मेरा सादर अनुरोध है कि इन्हें तमाचा मारने के बजाय इनके चुनाव चिन्ह से ही मारिये  तो खड़का भी पूरा होगा  और दर्द भी ,,,हा हा हा

जय हिन्द !
अलबेला खत्री 





Friday, January 31, 2014

मुझे लगता है, अब इनकी पिटाई का समय शुरू होने ही वाला है


कमाल है भाई,  बक बक करने की आज़ादी का इतना लाभ तो गली के भौंकू कुत्ते भी नहीं उठाते जितना नए नए उगे राजनैतिक कुकुरमुत्ते उठा रहे हैं

एक हल्दी की गांठ क्या हाथ लग गयी, ससुरे चूहे भी खुद को पंसारी बताने लगे - खुद को बताने लगे तो कोई बात नहीं, बाकी सभी व्यापारियों को चोर बताने लगे, ये गलत बात है

मुझे लगता है, अब इनकी पिटाई का समय शुरू होने ही वाला है 

जय हिन्द !
अलबेला खत्री



Friday, January 24, 2014

एक कुमार विषवास ने पूरे कवि सम्मेलन को कपि सम्मेलन बना दिया


कहावत :
एक मछली पूरे तालाब को गन्दा कर देती है

हक़ीक़त : 
एक कुमार विषवास ने पूरे कवि सम्मेलन को कपि सम्मेलन बना दिया


एक सोमनाथ ने समूचे महिला समाज को अपमानित व व्यथित कर दिया


एक केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को बेवकूफ़ बना दिया

जय हिन्द !
अलबेला खत्री



Thursday, January 16, 2014

कभी-कभी डरता हूँ .... और बड़ा होऊं कि न होऊं ?

समय बदलता है
तो लोगों की बात-चीत का सन्दर्भ भी बदल जाता है

मैं जब छोटा सा था तो चर्चा के विषय होते थे :
धर्म
कर्म
मर्म
शर्म इत्यादि

मैं थोड़ा बड़ा हुआ तो वार्ता के बिन्दु होते :
जवान
किसान
विज्ञान
दुकान
मकान वगैरह

मैं थोड़ा और बड़ा हुआ तो बात-चीत के सन्दर्भ होते :
समाजवाद
पूंजीवाद
राष्ट्रवाद
उग्रवाद
आतंकवाद
नक्सलवाद
और
वाद विवाद

कुछ और बड़ा हुआ मैं तो बातें होने लगीं :
टैक्स की
फैक्स की
वैक्स की
सेक्स की
और
सेंसेक्स की

आजकल चर्चा के प्रसंग हैं :
रैंगिंग
गैंगिंग
हैंगिंग
और
समलैंगिंग

कभी-कभी डरता हूँ ....
और बड़ा होऊं कि न होऊं ?
पता नहीं आने वाला कल किस विषय पर चर्चा करेगा ?

फिर सोचता हूँ ...इतना सब देखा और झेला है
तो आगे भी देख लेंगे ...
अपन कोई डरते हैं क्या .......हा हा हा हा हा हा हा हा हा

जय हिन्द !
अलबेला खत्री 





Tuesday, December 24, 2013

कवियों में सिरमौर, सरल मानव माणिकजी


माणिकजी से मिल गई जब मुझको आशीष
ऊर्जस्वित तन मन हुआ, धन्य होगया शीश
धन्य होगया शीश, मिला क़तरे को सागर
ऊपर तक भर गई, शुष्क थी जो घट गागर
कहते हैं सब लोग, बात है प्रामाणिक जी
कवियों में सिरमौर, सरल मानव माणिकजी
-अलबेला खत्री


vyangya samrat manik varma & albela khatri in puruliya 1

vyangya samrat manik varma & albela khatri in puruliya 2

vyangya samrat manik varma & albela khatri in puruliya 3

साउण्ड सिस्टम खराब होगा या फिर आपके शहर के श्रोता नालायक होंगे :-)

a call for hindi hasya kavi sammelan

'हैलो ....... पूरती पाले जी ?'

'हांजी, पूरती बोल रही हूँ, आप कौन ?'

'मैं फ़लाने शहर से, धिंकाने सांस्कृतिक संगम का प्रमुख भोलाराम पन्सारी बोल रहा हूँ पूरती जी, आप आईं थी न हमारे यहाँ ,,,,,क्या आप हमें भूल गए ?'

' नहीं जी नहीं, भूल कैसे सकते हैं ? कहिये क्या बात है ?'

'बात ऐसी है कि  पिछली बार तो हम टीम बनाने में धोखा खा गए क्योंकि कुकर्माजी के दबाव में आ गए थे  परन्तु इस बार हम कुछ अच्छे कवियों को बुलाना चाहते हैं तो आपसे रिक्वेस्ट है कि हमें कुछ बढ़िया कवियों / कवयित्रियों के नाम और नंबर देदो ताकि हम उनसे बात कर सकें'

'नम्बर तो मैं किसी का दे नहीं सकती पर आपके लिए कुछ बढ़िया नाम बता सकती हूँ, बजट क्या है आपका '

'जी बजट तो वही है 1 लाख के आसपास .... '

'1  लाख में क्या होता है भोलारामजी, अगर आप 2  लाख तक खर्च करो तो मैं अपने साथ देश के सबसे बड़े हास्यकवि मदिरेन्द्र डूबे, व्यंग्य व्योम चम्पक तरल, रमेन्द्र गजबजी के साथ साथ २-३ और कवि लेकर आ सकती हूँ'

' नहीं पूरती पालेजी, आप तो पिछली बार आ चुकी हैं, इस बार हम कोई दूसरी कवयित्री बुलाएँगे और जहाँ तक बात मदिरेन्द्र डूबे की है तो वोह भी नहीं चलेंगे, कोई ढंग का नाम बताओ ?'

'ढंग का नाम?  कैसी बात कर रहे हैं सर आप ? मदिरेन्द्र जी से बड़ा हास्यकवि कौन है देश में ? आज पूरे ब्रह्माण्ड को खंगाल लो तो हिंदी कविता के नाम पर आपको केवल दो लोग शीर्ष पर मिलेंगे ,,,एक वोह और एक मैं ,,,बाकी सब तो चिल्लर पार्टी है'

' ये आप कैसे कह सकती हैं पूरतीजी ? ऐसा आप दोनों ने क्या लिख दिया जो इत्ती बड़ी बात कर रही हैं ?
 
' सवाल लिखने का नहीं है भोलाभाई, याद करने  का है,, डूबे जी को इतना मसाला याद है कि वे अकेले ही पूरी रात बोल सकते हैं और मेरे बारे में तो आप जानते ही हैं ,,अब इस बात को क्या दोहराना कि जब मंच पर खड़ी होती हूँ तो लगता है साक्षात् सरस्वती माइक पर आ गयी हो '

' पर हमारे यहाँ  तो आप बिलकुल फ्लॉप हो गयी थीं, लोगों ने आपको सुना ही नहीं ,, आपको हमने 20 हज़ार रूपये दिए थे लेकिन आपसे  ज़यादा काम तो 2 हज़ार वाली लोकल कवयित्री ने किया था आपको याद ही होगा ?'

' सुना या नहीं सुना, उससे मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता  लेकिन मैं भारत की कवयित्री नंबर वन हूँ इसमें कोई शक नहीं,  चाहें तो आप  खुद मदिरेन्द्रजी से कन्फर्म कर लीजिये  और बात रही  प्रोग्राम की तो देखिये, जमने और न जमने के कई कारण होते हैं, अगर मैं नहीं जमी तो ज़ाहिर है कि आपका साउण्ड सिस्टम खराब होगा या फिर आपके शहर के श्रोता  नालायक होंगे जिनको कविता सुनने की तमीज न होगी '

'पालेजी,  साउण्ड तो हमने वो मंगाया था जिसकी जगजीत सिंह जैसे ग़ज़ल गायक ने भी तारीफ़ की और श्रोता हमारे शहर के मूर्ख नहीं हैं , पिछले 40 साल से कवि सम्मेलन सुनते आये हैं और आपको ये जानकार ख़ुशी होगी कि हमें चंदा भी वही श्रोता देते हैं'

'तो हो सकता है, मुझे गलत क्रम पर खड़ा कर दिया हो, हर मंच संचालक में इतना सेन्स  कहाँ होता है कि जान सके कि किस कवयित्री को कब प्रस्तुत करना है '

' बहनजी, आप बहाना क्यों करती हैं ? क्रम भी आपने ही चुना था, आप ही ने  कहा था कि मुझे ट्रेन पकड़नी है इसलिए जल्दी पढ़वा कर मुक्त कर दो '

'चलो जाने दो, अब मुद्दे की बात ये है कि आप अगर मुझे बुलाएंगे तो ही मैं टीम बनाउंगी और अगर मैं टीम बनाउंगी तो पहला नाम डूबेजी का ही होगा ……'


'आपको मैंने आमंत्रित करने के लिए  फोन नहीं किया है पालेजी, न ही मुझे आपसे कोई सलाह चाहिए, मुझे तो  कुछ अच्छे कवियों के फोन नंबर चाहिए, अगर दे सको तो देदो ,,,हैलो हैलो ---हैलो …… लगता है फोन कट गया'

या फिर काट दिया गया   ;-) '

जय हिन्द !
hasyakavi sammelan by albela khatri



Wednesday, December 18, 2013

hasyakavi albela khatri presenting 101 show for free to students


1 5 फ़रवरी से 2 3 जुलाई 2014 तक
101 नि:शुल्क प्रस्तुतियां



आज 18 दिसम्बर 2013 का दिन मेरे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि कवि-सम्मेलनों के मंचों पर काव्यपाठ करते हुए आज मुझे 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं . इन 30 वर्षों के दौरान भारत, अमेरिका, कनाडा, वेस्ट इण्डीज़, चाईना, हांगकांग व सिंगापोर इत्यादि में 6214 मंचों पर प्रस्तुति की जिनमे कवि सम्मेलन के अलावा, लाफ्टर शो, ग़ज़ल नाईट, भजन संध्या व अनेक प्रकार के एकल कार्यक्रम शामिल हैं. जीवन में कई शानदार चढ़ाव और कई दर्दनाक उतार आये जिनके असर में कभी ख़ूब खिलखिलाया और कभी ख़ूब रोया ……… बहुत कुछ देखा और अनुभव किया

जो अजनबी थे, वो मित्र बने, मित्र से प्रतिद्वन्द्वी बने, प्रतिद्वन्द्वी से दुश्मन बने और अंततः दुश्मन से कट्टर दुश्मन बने

जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए मैंने ख़ुद को पीछे कर लिया वो तो डेढ़ हुशियार + एहसानफ़रामोश निकले और जिनके सहयोग से मैं इस भीड़ में ज़िन्दा रह पाया उनके लिए कुछ करने का भगवान् ने मुझे कोई अवसर और सामर्थ्य नहीं दिया --- कुल मिला कर "तेरा भाणा मीठा लागे" की तर्ज़ पर सन्तुष्ट हूँ और आभार व्यक्त करता हूँ उन सभी शुभचिन्तकों व हितैषियों का जिन्होंने मुझे गिरने नहीं दिया और लोहा मानता हूँ उन सभी की एकता का जिन्होंने मुझे खड़ा होने नहीं दिया

सबकी जय हो
अलबेला खत्री


contact hasyakavi albela khatri for free show in all over india

contact hasyakavi albela khatri for free show in all over india

contact hasyakavi albela khatri for free show in all over india

Thursday, December 12, 2013

समलैंगिकों आगे बढो ..हम तुम्हारे साथ हैं ...


समलैंगिकता में फ़ायदे ही फ़ायदे  :
_______________________
 सब के सब सम्भ्रांत किस्म के भले लोग हाथ धोकर, बल्कि नहा धो कर समलैंगिकों   के पीछे पड़े हैं । जिससे अपना सूटकेस तक नहीं उठता, उसने भी लट्ठ उठा रखा है और ढूंढ रहा है समलैंगिकों  को .............क्यों भाई ? क्या बिगाड़ा है उन्होंने आपका ? क्या वो आपके साथ कुछ हरकत कर रहे हैं ? क्या वो आपको कोई तकलीफ़  पहुँचा रहे हैं ? नहीं न ?

तो जीने दो न उन को अपने हिसाब से ... तुम क्यों ज़बरदस्ती उनकी खीर में अपना चम्मच हिला रहे हो ? अरे आपको तो उनका सम्मान करना चाहिए...

नागरिक अभिनन्दन करना चाहिए ... और आप उनका अपमान कर रहे हैं । असल में आप ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आपकी समझदानियाँ छोटी हैं

जिनमें  अभी तक ये बात आई ही नहीं कि समलैंगिकता  समाज के लिए अभिशाप नहीं बल्कि वरदान है।  सम यानी some का मतलब होता है कम,

अब कोई लैंगिक  सम्बन्ध कम बनाए तो आपको क्या तकलीफ़  है ? कौआ अगर कूड़े में मुंह मारता है ,गिद्ध अगर मुर्दों का मांस नोंचते हैं या कोई सूअर गन्दगी में ऐश करता है तो क्या हमें तकलीफ़  होती है ? बिल्कुल नहीं होती, जो जैसे भाग्य लेकर आया है वैसा जीवन जीता है । तो फ़िर ये गे लोग जो नर्क अपने भाग्य में लिखा कर लाये हैं उससे हमें तकलीफ़  क्यों ?

___________समलैंगिकता के फायदे :


१ जब कुत्सित और कामी पुरूष आपस में ही संतुष्टि प्राप्त कर लेंगे तो महिलाओं और कन्याओं पर होने वाले अनाचार में कमी आएगी । वे निश्चिंत हो कर घर से बाहर जा सकेंगी ...

२ सजातीय सम्बन्धों के कारण अनैच्छिक गर्भाधान और भ्रूण हत्या जैसे पाप भी कम होंगे । बल्कि ख़त्म ही हो जायेंगे ।

३ सबसे बड़ा खतरा आज हमें तेज़ी से बढती जनसँख्या का है । समलैंगिकता से यह खतरा भी कम होगा, आबादी पर विराम लगेगा । और भी बहुत से फ़ायदे हैं जो मैं गिना सकता हूँ लेकिन डर ये है कि इनका इतना पक्ष लेते लेते कहीं मैं ख़ुद ही समलैंगिक  न हो जाऊं .....हा हा हा हा हा हा हा

समलैंगिकों  आगे बढो ..हम तुम्हारे साथ हैं .........हा हा हा हा हा

जय हिन्द
-अलबेला खत्री





hasyakavi albela khatri comment on sonia gandhi

hindi hasyakavi albela khatri comment on jhadu

hasyakavi albela khatri comment on shila dixit

hindi hasyakavi albela khatri comment on congress manthan

laughter champ.  hindi hasyakavi albela khatri comment on congress manthan

rupaya gira re song by hindi kavi albela khatri

hindi hasyakavi albela khatri comment on aasaram bapu



Tuesday, December 10, 2013

एक हमें आपसी लड़ाई मार गई, दूसरी एक झाड़ू की लगाईं मार गई


chintan - manthan ke geet dedicated to congress by hasyakavi albela khatri

इटैलियन भौजी से पूछे सरदारा
भाजपा क्यों जीती, पंजा क्यों हारा
सर को झुका के तब भौजी ने बताया
महंगाई की लपटों ने लोगों को जलाया
जनता ने खुद का पंजा ओ ओ ओ ओ ओ
जनता ने खुद का पंजा, अपने मुंह पे मारा
इसीलिए हारा 
जयहिन्द !
अलबेला खत्री
________________________

एक हमें आपसी लड़ाई मार गई
दूसरी एक झाड़ू की लगाईं मार गई
तीसरी इक फेंकू की फैंकाई मार गई
और चौथी मेरे पप्पू की अगुआई मार गई
बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई

जयहिन्द !
अलबेला खत्री



dedicated to congress by hasyakavi albela khatri 1

dedicated to congress by hasyakavi albela khatri 2

dedicated to congress by hasyakavi albela khatri 3

dedicated to congress by hasyakavi albela khatri 4

dedicated to congress by hasyakavi albela khatri 5

dedicated to congress by hasyakavi albela khatri 6


Monday, December 9, 2013

झाड़ू कुण्डली


झाड़ू कुण्डली

झाड़ू वाले हाथ ने किया सूपड़ा साफ़
आम आदमी ऑन है बाकी सारे ऑफ़

बाकी सारे ऑफ़, किया कइयों को गंजा
पीला पीला हुआ, धवल शीला का पंजा

उखड़ गए दिल्ली में ख़ुद मैदान उखाड़ू
ख़ूब चलाया ए ए पी ने अपना झाड़ू

जय हिन्द !
अलबेला खत्री
hasyakavi albela khatri on audio c d

Wednesday, November 27, 2013

बेटी लाडली होती है सब की, बेटियां सौगात होती है रब की


बेटियां आँगन की महक होती हैं
बेटियां चौंतरे की चहक होती हैं

बेटियां सलीका होती हैं
बेटियां शऊर होती हैं
बेटियों की नज़र उतारनी चाहिए
क्योंकि बेटियां नज़र का नूर होती हैं

इसीलिए
बेटी जब दूर होती हैं बाप से
तो मन भर जाता संताप से

डोली जब उठती है बेटी की
तो पत्थरदिलों के दिल भी टूट जाते हैं
जो कभी नहीं रोता
उसके भी आँसू छूट जाते हैं

बेटियां ख़ुशबू से भरपूर होती हैं
उड़ जाती हैं तब भी सुगन्ध नहीं जाती
क्योंकि बेटियां कपूर होती हैं

बेटी घर की लाज है
बेटी से घर है समाज है
बेटी दो दो आँगन बुहारती है
बेटियां दो दो घर संवारती हैं

बेटी माँ बाप की साँसों का सतत स्पन्दन है
बेटी सेवा की रोली और मर्यादा का चन्दन है
बेटी माँ का दिल है, बाप के दिल की धड़कन है

बेटी लाडली होती है सब की
बेटियां सौगात होती है रब की

बेटे ब्याह होने तक बेटे रहते हैं
लेकिन बेटी आजीवन बेटी रहती हैं

बेटियों की गरिमा पहचानता हूँ
बेटियों का समर्पण मैं जानता हूँ
इसलिए बेटी को मैं पराया नहीं
अपितु अपना मूलधन मानता हूँ

जय हिन्द !
अलबेला खत्री

albela khatri's cute cute grand daughter  yashika khatri with her friend

Tuesday, November 26, 2013

कविताओं की चोरी हो या हो दैहिक गठबन्धन - चलने दो, आवाज़ उठाना महंगा पड़ता है



दिल की बात ज़ुबाँ पर लाना महँगा पड़ता है
लाख के घर में जोत जगाना महंगा पड़ता है



सर से जब लोहू निकला तो बात समझ में आई
दीवारों से सर टकराना महंगा पड़ता है



कविताओं की चोरी हो या हो दैहिक गठबन्धन
चलने दो,  आवाज़ उठाना महंगा पड़ता है



ग़ज़लें गर लिखवाई हैं, तारीखें भी लिखवाओ
शंखधरों को शंख बजाना महंगा पड़ता है 



आम आम की माला जप कर वो जो ख़ास हुआ है
उसको फिर से आम बनाना महंगा पड़ता है 




भैंस के आगे बीन बजाना चल जाता 'अलबेला'
बीन से लेकिन  भैंस बजाना महंगा पड़ता है



जय हिन्द !
अलबेला खत्री 

albela khatri in kavi sammelan at juhari devi girls p g college kanpur on 24-11-13

Friday, November 22, 2013

आम आदमी द्वारा झाड़ू लगाना बुरा नहीं है लेकिन झाड़ू को गलत जगह फंसा लेना बुरा है ...



पुरुष द्वारा नारी के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाना कोई पाप नहीं है बल्कि एक नैसर्गिक आनंद का अनुभव है,  एक पुरुष द्वारा अनेक महिलाओं के साथ सम्भोग करना भी कोई अपराध नहीं है अपितु उस पुरुष के सौभाग्य और प्रारब्ध का पराक्रम है  परन्तु यही आनंद और पराक्रम  तब पाप की श्रेणी में आ जाता है  जब कोई व्यक्ति संत वेश में  लोगों को बेवकूफ बना कर यह काम करता है जैसे कि आशाराम बापू एंड संस

इसी प्रकार कवि  भी एक  आम आदमी है,  उसे भी भूख प्यास लगती है.…  लिहाज़ा कोई कवि  अगर अपनी कामपिपासा को शान्त करने  के लिए जगह जगह मुंह मारता फिरता है  तो कोई आसमान नहीं टूट पड़ता, परन्तु  अपने आयोजकों और संयोजकों की  बहन - बेटी अथवा बीवी पर नज़र मैली करना  तो अपराध ही नहीं महापाप है  क्योंकि वहाँ  आप विश्वासघात  कर रहे होते हैं  उस परिवार के साथ भी और पूरी कवि  बिरादरी की साख के साथ भी

ख़ासकर  अमेरिका जैसे देश में जा कर वहाँ के हिन्दी  प्रेमियों और कविता के उपासकों  की भलमानसहत व विनम्र आतिथ्य की परिपाटी के भाल पर अपने दुराचारी और कुत्सित पंजे अंकित करने की कोशिश करना  तो  चुल्लू भर पानी में डूब मरने जैसी बात है - भले ही वे मारपीट नहीं करते, केस वेस भी नहीं करते,   लेकिन चुप भी नहीं रहते - ईमेल तथा फोन के ज़रिये  सब तरफ चर्चा तो कर ही देते हैं

मैं मानता हूँ  कि एक कवि  द्वारा अपने मानधन का पैसा नगद  प्राप्त करना कोई अपराध नहीं है , सभी कवि लेते हैं, मैं भी लेता हूँ  मज़े की बात तो ये है कि खुद इनकम टेक्स वाले भी हमें नगद ही देते हैं परन्तु  यह पैसा  उस वक्त कालाधन हो जाता है  जब आप  उसे छिपाते हैं और अपनी वार्षिक रिटर्न में  पूरा पूरा नहीं दिखाते ---

कौन कवि कितने प्रोग्राम करता है और  प्रति प्रोग्राम कितने रुपये लेता है  ये कोई बड़ी बात नहीं है - इस मामले  में आमदनी छुपाने  वाले सभी कवि एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं,   कोई दूध का धुला नहीं है परन्तु  ये उल्लेखनीय इसलिए हो जाता है कि कवि  से लोगबाग ऐसे व्यवहार की  अपेक्षा नहीं करते.  कहने  का मतलब ये है कि आम आदमी द्वारा झाड़ू दिखाना बुरा नहीं है, झाड़ू लगाना भी बुरा नहीं है  लेकिन उस झाड़ू को  ऐसी गलत जगह फंसा लेना कि  आदमी मोर जैसा दिखने लगे, बुरा है  . लोग देख देख कर हँसने लगते है

याद रहे ब्रह्मचारी कहलाना  बुरा नहीं है  लेकिन ब्रह्मचारी की संतान कहलाना  बुरा है

जय हिन्द !
अलबेला खत्री

Monday, November 18, 2013

आम आदमी पार्टी "आप" वाले लोग हुशियार ही नहीं बल्कि घाघ हैं घाघ


अब तो मानना ही पड़ेगा कि आम आदमी पार्टी "आप" वाले लोग हुशियार ही नहीं बल्कि घाघ हैं घाघ - ऐसा नाम रखा है अपनी पार्टी का कि सारे मीडिया वाले लगातार उसी का प्रचार कर रहे हैं और वोह भी फ़ोकट में ========

एबीपी न्यूज़ - आप को रखे आगे
इंडिया टी वी - आप की अदालत
लाइव इंडिया - खबर हमारी फैसला आप का
आईबीएन 7 - आप का फ़ैसला
ज़ी न्यूज़ - ख़बरें अब आप के रंग में

_______इसी तरह और भी सब आप आप कर रहे हैं

जय हिन्द !
अलबेला खत्री




Monday, November 11, 2013

समझ जाएँ तो ठीक ,,,वर्ना समझाना पड़ेगा और तब हम भूल जायेंगे कि किसका क्या योगदान है


आदरणीय वरिष्ठ कवियो, प्यारे नवोदित कवि मित्रो, कवयित्री सखियो, कवि-सम्मेलनीय संयोजको, आयोजको एवं प्रायोजकों !

दिल की बात लिख रहा हूँ,  ज़रा ध्यान से बांचना … कुछ लोगों को लग रहा होगा कि मैं कोई भड़ास निकाल रहा हूँ.कुछ लोग प्रचारित कर रहे होंगे कि मैं पगला गया हूँ परन्तु  जो वाकई मुझे जानते हैं  वे समझ सकते हैं  कि मैं कोई भड़ासिया नहीं बल्कि भड़ासियों की भड़ास शांत करने वाला आयटम हूँ

मित्रो, पिछले तीन दशक से देख रहा हूँ कि कवि-सम्मेलनीय मंचों पर,  खासकर वहाँ जहाँ नोटों वाला लिफ़ाफ़ा बड़ा मिलता है, वही के वही मुट्ठी भर लोग चल रहे हैं कभी कोई नया बन्दा आता भी है तो उन्हीं द्वारा प्रमोट किया  सगा सम्बन्धी वगैरह = हद तो तब हो जाती है जब एक ही दिन में 2 प्रोग्राम टकरा रहे हों तो ये लोग तारीख बदलवा देते हैं ( कैसे बदलवाते है, ये बाद में बताऊंगा ) परन्तु किसी दूसरे के लिए रास्ता नहीं छोड़ते - मैं लाहनत भेजता हूँ ऐसी गन्दी और सड़ी हुई मानसिकता पर -

एक तरफ यही कवि मंच से चिल्लाते हैं कि राजनीति में जब तक नए, ऊर्जस्वित और प्रतिभावान लोग नहीं आयेंगे,  देश का भला नहीं होगा - दूसरी तरफ ये लोग ऐसे चिपके हैं मंच से कि नई  हवा आने ही नहीं देते - ये उन प्रतिभाओं का शोषण है जो हिंदी काव्यमंचों को अपनी सेवा देने में सक्षम भी हैं और समर्पित भी === लेकिन सबकी अपनी अपनी गिरोहबंदी है, देसी भाषा में सबकी चंडाल चौकड़ियाँ बनी हुई हैं जो बस अपने ही अपने सदस्य को माल दिलाने के लिए एकजुट रहते हैं

अरे देखो देखो देखो - गावस्कर, कपिल, सचिन, द्रविड़,सौरव बहुत  महान हैं लेकिन छोड़ दिया क्रिकेट नए लोगों को रास्ता देने के लिए और परिणाम ये निकला कि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे लोगों ने भारत की क्रिकेट को और चमकदार बना दिया,,,,,,,,,,,,अभी भी सवेरा है, अभी सबकुछ ख़त्म नहीं हुआ है लेकिन ये आदरणीय वरिष्ठ लोग जब तक कवि-सम्मेलन को ख़त्म नहीं करा देंगे, मानने वाले नहीं - इसलिए मेरा खुला निमंत्रण है उन सभी प्रतिभावान नए कवियों को  कि अगर इस मंच को सुरक्षित और चमकदार रखने में  अपना योगदान दें चाहते हो तो आओ ,,,,,,,,,,,,,मेरे साथ आओ

ये मत सोचो कि मेरे पास कितने आयोजन हैं ,,ये मत सोचो कि मैं तो खुद लाफ्टरिया हूँ, ये देखो कि मेरे भीतर कितनी आग है  जो आप सबके संघर्ष को वहाँ तक ले जायेगी जहाँ सफलता आपका स्वागत करेगी ----- आने वाला समय हमारा है , अगर ऐसा सोचते रहोगे तो घाटे में रहोगे ,,,,उठो ! चलो मेरे साथ - मैं इस विसंगति को जड़ से मिटा दूंगा, ये मेरा दावा है और वादा भी ,,,,,,,

हमारे ख्यातनाम वरिष्ठ कवियों ने इस मंच को सफल बनाये रखा है और देश विदेश में हिन्दी की पताका को फहराया है इसलिए उनके योगदान के समक्ष हम सब नत मस्तक हैं - क्योंकि यदि इनमे प्रतिभा न होती तो ये मंच कभी का ख़त्म हो गया होता - नि: संदेह इनका सम्मान और सत्कार हमारा दायित्व है , परन्तु  इन्हें भी अपने दायित्व को समझना होगा

समझ जाएँ तो ठीक ,,,वर्ना समझाना पड़ेगा और तब हम भूल जायेंगे कि किसका क्या योगदान है, तब हमें सिर्फ ये याद रहेगा हमारी सीट पर कौन कब्ज़ा कर के बैठा है

जय हिन्द !

-अलबेला खत्री

akhil bhartiya hindi hasya kavi sammelan  & albela khatri  
akhil bhartiya hindi hasya kavi sammelan  & albela khatri

akhil bhartiya hindi hasya kavi sammelan  & albela khatri

ये मेले ठेले वाले कवि ही हैं जो मंच पर कविता को ज़िन्दा रखे हुए हैं




मेरे टेलिफ़ोनिक मित्र आदरणीय डॉ राम अकेला जी,

आपने अपनी अधोलिखित टिप्पणी मेरी बहुत सी पोस्ट्स पर चिपका दी थी जिसे मुझे डिलिट करना पड़ा क्योंकि एक टिप्पणी एक ही जगह टिकानी चाहिए।  खैर - आपने मुझे लिखा कि

"आप द्वारा कवियों के मानधन सूची और उनके बारे की गयी टिप्पणी शायद कही न कही एक प्रशन खड़ा करती है ... आप ने कुछ कवियों के बारे कुछ ऐसा लिखा है जो कि हिंदुस्तानी कवि सम्मेलनों की परंपरा के खिलाफ लग रहा है | टिप्पणी वरिष्ट कवियों के सम्मान को ठेस पंहुचा रही है ! आदरणीय अशोक चक्रधर जी के बारे में जो लिखा... कुछ ग़लत है ... अगर १९६२ से अब तक का उनका सफ़र और हिंदी भाषा को पूरी दुनिया में प्रचारित और प्रसारित कर हिंदी को लोकप्रिय बनाने में उनका जो योगदान रहा वह अमुल्य है | आप उसको वर्तमान के कवि सम्मेलनों के स्तर से तुलना नहीं कर सकते | अपना अपना समय होता है ... हमें फेसबुक जैसे सार्वजनिक मंच पर अपने कुनबे / परिवार के बड़ो के बारे में थोड़ा मर्यादित रहना चाहिए | जहा तक आपने कहा आजकल दर्शकों से आँख नहीं मिला पाते क्योंकि मोबाइल में देख देख कर कविता बांचते हैं... मै कहना चाहता हूँ की उनकी उम्र में आप और हम केसे पढेंगे ये ईश्वर ही जानता है ... पर हा जहा तक अगर वास्तविक कवितओं/लेखन की बात करे तो शायद आप और हम उनसे आज भी नज़र नहीं मिला सकते | किसी के साहित्य में ५० वर्षो के सफ़र और योगदान पर इतनी हल्की (ओछी) टिप्पणी का यक़ीनन किसी को कोई अधिकार नहीं है | मेले ठेले वाले कवियों की तुलना उनसे करना बेमानी होगी, आप चाहे तो कुछ सम्मान जनक लोगो के नाम इस सूचि से हटा ही ले तो बेहतर होगा ... बुरा नहीं माने ... बस गहरायी से सोचे क्यू की ऐसी छिछली टिप्पणी आप के पेज पर भी शोभा नहीं देती |"


डॉ  राम अकेला जी,
वरिष्ठ, बड़े और उम्रदराज़ तो आसाराम बापू  भी हैं तथा  विश्व में हिन्दी का प्रचार प्रसार उनहोंने भी खूब किया है जिसे नकारा नहीं जा सकता, 50 वर्ष तो डॉ मनमोहन सिंह को भी हो गए देश की सेवा करते हुए परन्तु आज लोग उन्हें  कहने में गुरेज़ नहीं करते -  सवाल उम्र का नहीं, सवाल करनी का है - यह सच है कि ओछी टिप्पणी का अधिकार किसी को नहीं लेकिन यह बात भी आप मुझे नहीं उनको ही बताइये और वे न सुनें आपकी बात तो  7 अक्टूबर को अम्बाला के बराड़ा महोत्सव वाले कवि-सम्मेलन का उनका वीडिओ देख लो, बात आपकी  समझ में आ जायेगी  #####  और ये मेले ठेले वाले कवि आप किनको बता रहे हो ? स्वर्गीय निर्भय हाथरसी को ?  स्वर्गीय काका हाथरसी को ?  स्वर्गीय शैल चतुर्वेदी को ? हुल्लड़ मुरादाबादी को ? सन्तोषानन्द को ? बाबा सत्यनारायण मौर्य को ?  हरी ओम पवार को ? माणिक वर्मा को ?  स्वर्गीय ओमप्रकाश आदित्य को ?  बालकवि बैरागी को ?  सत्यनारायण सत्तन को ?  या पंडित विश्वेश्वर शर्मा जैसे 2 4 कैरेट कवि को ?  प्यारे भाई,  ये मेले ठेले वाले कवि  ही हैं जो मंच पर कविता को ज़िन्दा रखे हुए हैं और वास्तविक रूप में कविता की सेवा कर रहे हैं जहाँ आपके ये वाले जाने से पहले दस बार सोचते हैं वहाँ वोह वाले जा जा कर कविता की अलख जगाते है =  आपको उनका मखौल नहीं उड़ाना चाहिए -- आपने मात्र कुछ  कवियों को ही सम्मानजनक कहा है, क्यों प्रभु !  बाकी सब कविगण  क्या अपमानजनक ही हैं :-)

___________अब आप मेरी टिप्पणी को ध्यान से पढ़ो और विचार करो कि इसमें गलत क्या लिखा है ?


अशोक चक्रधर - दिल्ली       40,000+     वांछित पेय पदार्थ व शेविंग रेज़र

* आदिकाल से  मंचों और मंचों से अधिक सरकारी महोत्सवों, सरकारी चैनलों व इन्टरनेट पर सक्रिय, ये पढ़ते  बहुत हैं इसलिए पंचतन्त्र की कहानियों से ले कर विदेशी कवियों की अनेक कवितायें इन्हें याद हैं - चुटकुले और हलकी फुल्की तुकबन्दी के अलावा हास्य में नवगीत भी सुनाते हैं जो हँसा तो नहीं पाते लेकिन 10 मिनट तक दर्शकों को बाँधे ज़रूर रखते हैं - कभी कभी जम भी जाते हैं, पर अधिकतर फ्लॉप ही होते हैं  क्योंकि  इनकी तुकबन्दी समझने के लिए अनिवार्य है कि या तो श्रोता घोर साहित्यकार हो या फिर इनका ही विद्यार्थी अथवा चेला-चेली हो हैं - आजकल दर्शकों से आँख नहीं मिला पाते क्योंकि मोबाइल में देख देख कर कविता बांचते हैं - जब कोई अन्य कवि खूब जम रहा हो तो मंच से उठ कर सिगरेट फूंकने ज़रूर जाते हैं - बाकी व्यक्ति बहुत बढ़िया है


#   क्या वो 40 हज़ार नहीं लेते, या पेय पदार्थ नहीं पीते या उन्हें रेज़र नहीं चाहिए - भइया, 5 बार तो मैं रेज़र दे चुका हूँ भरोसा न हो तो उन्हीं से पूछ लेना 

#   वे मंचों और महोत्सवों में सक्रिय नहीं या उन्हें पंचतंत्र की कथायें याद  नहीं ?

#   कभी कभी जमते नहीं हैं या फलॉप नहीं होते ? मोबाइल में देख कर कविता नहीं सुनाते या सिगरेट नहीं फूंकते ? या आदमी बढ़िया नहीं है ?

गलत क्या लिखा है, ये तो कहो----और हाँ, आपको मैंने कभी मंच पर नहीं सुना और न ही मिला इसलिए आपके कहने से मैं मेरी टिप्पणी नहीं हटा सकता परन्तु  अगर कोई ऐसा मंचीय कवि जो मेरा भी दोस्त न हो और उनका भी पट्ठा न हो अगर कहदे कि हटा दो तो मैं हटा भी दूंगा - उनको पब्लिसिटी देकर मुझे क्या मिल रहा है बाबाजी का लट्ठ ?

नोट : मैं कवि-सम्मेलन के आँगन में झाड़ू -पोता करके साफ़ करने की कोशिश कर रहा हूँ  इसमें विघ्न डालने के बजाय मेरे साथ आ कर काम करो तो कुछ सकारात्मक काम होगा

जय हिन्द


सदैव विनम्र
अलबेला खत्री
hasyakavi albela khatri in action
hasyakavi albela khatri in action
hasyakavi albela khatri in action

Sunday, November 10, 2013

हिन्दी हास्य कवि सम्मेलन के मंच पर काव्य-कला के कुमकुम का काला कारोबार



कविता को देवता, कवि  को पुजारी व कवि सम्मेलन के मंच को मन्दिर तुल्य समझने वाले हमारे देश में आज काव्य-मंच की वास्तविक स्थिति क्या है इसका प्रामाणिक दस्तावेज़ है गत 32 मंच पर सक्रिय हास्यकवि अलबेला खत्री की आगामी पुस्तक हिन्दी हास्य कवि-सम्मेलन

जय हिन्द !

the new book of hasyakavi albela khatri
the new book of hasyakavi albela khatri
the new book of hasyakavi albe