Showing posts with label college. Show all posts
Showing posts with label college. Show all posts

Wednesday, January 8, 2014

सूरत निवासी वरिष्ठ एवं सक्रिय समाजसेवी रमेश लोहिया


मिलिये सिल्कसिटी सूरत की कद्दावर हस्ती रमेश लोहिया से ……

सूरत निवासी वरिष्ठ एवं सक्रिय समाजसेवी रमेश लोहिया के विराट व्यक्तित्व व कृतित्व तथा सामयिक गतिविधियों को रेखांकित करने के लिए मैंने यह नया ब्लॉग आरम्भ किया है,

http://rameshlohia.blogspot.in/2014/01/blog-post.html

आशा है मेरे तमाम पाठक मित्र  इनके उर्जस्वित व्यक्तित्व को देखेंगे, परखेंगे, सराहेंगे और  प्रेरणा प्राप्त करेंगे

जय हिन्द !




Saturday, January 4, 2014

चुनाव परिणाम शेर के पक्ष में होते हुए भी वह राजा नहीं बन सका और सियारों ने अपनी सरकार बना ली


लोमड़ी के राज में जंगल के सभी जानवर त्रस्त थे क्योंकि पड़ोसी जंगल के भेड़िये  जब तब घुस आते और नन्हे जानवरों को खा जाते. ऐसे में एक शक्तिशाली  राजा की ज़रूरत थी जो उन्हें बचा सके .......... जंगल में चारों तरफ़ चर्चा थी कि इस बार शेर को ही जिताएंगे और अपना राजा बनाएंगे हालांकि लोमड़ पार्टी इसका यह कह कर पुरज़ोर विरोध कर रही थी कि शेर तो हिंसक है, गुस्से वाला है अगर वोह राजा बन गया  तो जंगल का विनाश हो जाएगा, लेकिन सभी प्राणी ठान चुके थे कि इस बार शेर को ही शासन सौंपना है

अपना  सिंहासन डोलता देख, लोमड़ी ने वहाँ के तमाम सियारों को चुपके से डिनर पर बुलाया और कहा कि  इस बार मेरी हार निश्चित है लेकिन अगर शेर सिंहासन पर आ गया तो तुम भी मारे जाओगे और मैं भी, इसलिए  तुम तुरत फुरत एक दल बनाओ  और पूरे जंगल में घूम घूम कर  मेरा विरोध करो, मुझे गालियां दो  और मुझे  जेल भेजने की घोषणाएं करो …इससे फायदा यह होगा कि  चुनाव दो तरफ़ा से तीन तरफ़ा हो जाएगा अर्थात  जो लोग मुझसे नाराज़ हो कर शेर को वोट देने वाले हैं,  उनमें से बहुत सारे वोट तुम्हें इसलिए मिल जायेंगे  क्योंकि तुम पर हिंसक होने का कोई ख़ास ठप्पा नहीं है  लिहाज़ा जंगल के सभी धर्मनिरपेक्ष  तुम्हारे साथ हो जायेंगे

आगे यह तय हुआ कि  चुनाव में लोकदिखावे के लिए तो लोमड़दल और सियारदल इक दूजे का पुरज़ोर विरोध करेंगे परन्तु  चुनाव परिणाम  में अगर स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो  हम इक दूजे के काम आयेंगे --जैसे भी हो, ये शेर नहीं आना चाहिए

वही हुआ, सीटों के हिसाब से चुनाव परिणाम शेर के पक्ष में होते हुए भी वह राजा नहीं बन सका और जिसे सबने नकार दिया था उसी के  समर्थन से सियारों ने अपनी सरकार बना ली

जंगल के सभी प्राणी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं

जय हिन्द !
अलबेला खत्री


Tuesday, December 24, 2013

कवियों में सिरमौर, सरल मानव माणिकजी


माणिकजी से मिल गई जब मुझको आशीष
ऊर्जस्वित तन मन हुआ, धन्य होगया शीश
धन्य होगया शीश, मिला क़तरे को सागर
ऊपर तक भर गई, शुष्क थी जो घट गागर
कहते हैं सब लोग, बात है प्रामाणिक जी
कवियों में सिरमौर, सरल मानव माणिकजी
-अलबेला खत्री


vyangya samrat manik varma & albela khatri in puruliya 1

vyangya samrat manik varma & albela khatri in puruliya 2

vyangya samrat manik varma & albela khatri in puruliya 3

Thursday, December 19, 2013

सांपला सांस्कृतिक मंच वालो ! मुझे ख़ुशी है कि अब तुम पूरे हुशियार हो गए हो.……



स्नेही बन्धु अन्तर सोहेल जी,
संस्थापक, सांपला सांस्कृतिक मंच

जहाँ तक मुझे याद है, कोई चार साल पहले आपने अपने एक ब्लॉगर साथी व कविमित्र योगिन्द्र मौदगिल  के साथ विचार करके सांपला नगर में एक हास्य कवि-सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई  थी लेकिन तब आप इस बात से बिलकुल अनजान थे कि कवि सम्मेलन क्या होता है, उसमें क्या क्या व्यवस्थायें करनी पड़ती हैं और कितना खर्च आता है ? लेकिन आपके पास योगिन्द्र मौदगिल और अलबेला खत्री  जैसे दो मंचीय दोस्त थे  जिनके बल पर आप यह हिम्मत कर  रहे थे 

आयोजन करने के लिए  आपके पास न पैसा था  और न ही कोई अन्य सुविधा, परन्तु आपने अपने कविमित्रों से यह कहा था कि एक बार मुझे सहयोग करो, क्योंकि  ये पहला पहला मामला है और आपके सहयोग से मैं इस शहर  में कवि सम्मेलन का बीजारोपण करना चाहता हूँ - अगर प्रोग्राम हिट हो गया तो बाद में हर साल करते रहेंगे - चूँकि हम भावुक के अलावा आपके मित्र भी थे  इसलिए  हमने हाँ भर दी

तब आपने दोस्ती खाते में केवल किराया भाड़ा के एवज़ में  कुछ  कवि बुला कर सांपला नगर में पहला कवि सम्मेलन  किया जो कि कवियों की मेहनत और प्रतिभा के कारण  अत्यंत सफल रहा - उल्लेखनीय है कि उस प्रोग्राम में सारे कवियों ने आर्थिक समझोता इसलिए किया था क्योंकि सबको योगिन्द्र भाई  ने अपना वास्ता दिया था  साथ ही अलबेला खत्री का भी मन था कि अपने ब्लॉगर बन्धु  की जय जय करवाये. इसलिए  31 दिसम्बर का इरोड का तयशुदा प्रोग्राम रद्द करके भी वह सांपला इसलिए आया था  ताकि  एक नए कवि सम्मेलन के जन्म का साक्षी बन सके .  वह प्रोग्राम 1 जनवरी 2011 की ठण्डी रात में था और आपके पास गर्म पानी तक की व्यवस्था नहीं थी  लेकिन किसी ने कोई अडंगा नहीं लगाया सभी ने बढ़िया प्रोग्राम जमाया

sanpla kavi sammelan 1


चूँकि पहला प्रोग्राम इतना ज़यादा हिट हो गया था कि पब्लिक की डिमाण्ड पर और पर्याप्त जनसहयोग के दम पर आपने एक साल पूरा होने के पहले ही  दूसरा कवि सम्मेलन कर लिया  जिसमें नाम मात्र की राशि कवियों को दी थी - उस कवि सम्मेलन में मौसम और बद इन्तेज़ामी के चलते कवियों को बहुत परेशानी हुई लेकिन सब सह कर भी उनहोंने  आपको सहयोग किया  और प्रोग्राम हिट किया


sanpla kavi sammelan 2


इसके बाद आपको लगने लगा कि कवि सम्मेलन करके तो पैसा भी बचाया जा सकता है - लेकिन पैसा तभी बचेगा जब कवि सम्मेलन में ऐसे कवियों का नाम हो जो पहले नहीं आये हों क्योंकि जो लोग पहले फ़ोकट में या कम मानधन पर आ चुके हैं उनके नाम पर तो बड़ा खर्च दिखाया नहीं जा सकता।  लिहाज़ा आपने टीम बदल कर प्रयोग किया

sanpla kavi sammelan 3


और अब आपका अनुभव इतना बढ़ गया है कि  पैसा कमाने के फेर में आप अपने चौथे कवि सम्मेलन में फिर ऐसे ही  कवियों को बुला रहे हैं  जिनके नाम पर बड़ा खर्च दिखाया जा सके


मुझे सिर्फ़  इतना कहना  है कि पहली पहली बार जो कवि  आये थे वो भी कोई छोटे कवि  नहीं थे, बल्कि वो तो इसलिए भी ज़यादा बड़े कवि थे क्योंकि उनकी मेंहनत  और क़ुर्बानी के दम पर ही सांपला में कवि सम्मेलन का आयोजन स्थापित हुआ,  जिनकी पीठ पर चढ़ कर यहाँ तक पहुंचे हो कभी उनके प्रति कृतज्ञता का भाव मत भूलना


sanpla kavi sammelan 4

जिन परिस्थितियों में, जिस धर्मशाला में, जिन व्यवस्थाओं के  बीच  एडजस्ट करके योगिन्द्र मौदगिल और अलबेला खत्री ने आपको और आपके आयोजन को सफल किया था  वैसी स्थिति में कोई दूसरा एडजस्ट नहीं करेगा  - हमने तो केवल एक सांस्कृतिक हलचल ज़िन्दा करने के लिए अपना नुक्सान करके भी आपको ऊर्जा दी थी …………हमें नहीं मालूम था कि आप हमारे यज्ञ स्थल पर ऐसी झाड़ू मारोगे

प्यारे भाई, सभी कवि हमारे अपने हैं, हमारे मित्र हैं, सभी आपस में एक परिवार की भांति हैं, जो भी आपके शहर में  आएगा वोह अपनी वाणी से धूम मचाएगा और आपका कार्यक्रम सफल ही होगा, हमें किसी से भी कोई दुर्भाव नहीं हैं  लेकिन तक़लीफ़ इस बात की है कि जब कुछ नहीं था तब आपने अपने मित्रों का इस्तेमाल किया, उनके ज़रिये रुपये का माल चवन्नी में प्राप्त किया और जब आपकी जेब में रुपया आ गया तो दोस्त का नाम दिमाग से निकल गया





नोट : यह किस्सा केवल सांपला का नहीं है, सांपला तो एक माध्यम बन गया है ……………इस आलेख के ज़रिये मैं पूरे देश के आयोजकों को यह सन्देश देना चाहता हूँ कि  जिन लोगों के सहयोग से आपने आयोजन खड़े किये हैं उन्हें कभी भूलना नहीं

जय हिन्द !
अलबेला खत्री












Wednesday, December 18, 2013

hasyakavi albela khatri presenting 101 show for free to students


1 5 फ़रवरी से 2 3 जुलाई 2014 तक
101 नि:शुल्क प्रस्तुतियां



आज 18 दिसम्बर 2013 का दिन मेरे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि कवि-सम्मेलनों के मंचों पर काव्यपाठ करते हुए आज मुझे 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं . इन 30 वर्षों के दौरान भारत, अमेरिका, कनाडा, वेस्ट इण्डीज़, चाईना, हांगकांग व सिंगापोर इत्यादि में 6214 मंचों पर प्रस्तुति की जिनमे कवि सम्मेलन के अलावा, लाफ्टर शो, ग़ज़ल नाईट, भजन संध्या व अनेक प्रकार के एकल कार्यक्रम शामिल हैं. जीवन में कई शानदार चढ़ाव और कई दर्दनाक उतार आये जिनके असर में कभी ख़ूब खिलखिलाया और कभी ख़ूब रोया ……… बहुत कुछ देखा और अनुभव किया

जो अजनबी थे, वो मित्र बने, मित्र से प्रतिद्वन्द्वी बने, प्रतिद्वन्द्वी से दुश्मन बने और अंततः दुश्मन से कट्टर दुश्मन बने

जिन्हें आगे बढ़ाने के लिए मैंने ख़ुद को पीछे कर लिया वो तो डेढ़ हुशियार + एहसानफ़रामोश निकले और जिनके सहयोग से मैं इस भीड़ में ज़िन्दा रह पाया उनके लिए कुछ करने का भगवान् ने मुझे कोई अवसर और सामर्थ्य नहीं दिया --- कुल मिला कर "तेरा भाणा मीठा लागे" की तर्ज़ पर सन्तुष्ट हूँ और आभार व्यक्त करता हूँ उन सभी शुभचिन्तकों व हितैषियों का जिन्होंने मुझे गिरने नहीं दिया और लोहा मानता हूँ उन सभी की एकता का जिन्होंने मुझे खड़ा होने नहीं दिया

सबकी जय हो
अलबेला खत्री


contact hasyakavi albela khatri for free show in all over india

contact hasyakavi albela khatri for free show in all over india

contact hasyakavi albela khatri for free show in all over india

Monday, December 16, 2013

ऐसे नहीं बनूँगा मैं आपका जमाई ! पहले आप मेरी 18 शर्तें स्वीकार करो ....



दबंगों का आपस में बड़ा घमासान मचा हुआ था. झण्डूनगर के राजा सुप्तचन्द्र की राजकन्या गुप्तचन्द्रिका से ब्याह करने के लिए अनेक युवक मरे जा रहे थे लेकिन नगर की परम्परा के अनुसार राजकन्या मिलनी उसी को थी जिसके लिए  गुप्तचन्द्रिका की माता विलुप्तचन्द्रिका व मौसी सुसुप्तचन्द्रिका समेत  अधिकांश नगरवासी  हाथ उठा कर  बहुमत में अपनी सहमति की मुहर लगा दे

संयोग से यह सौभाग्य ठण्डू  मोहल्ले के उत्साही नौजवान चण्डू चटोरकर को मिला जिसने स्वयंवर के दौरान घोषणा की थी कि यदि राजकन्या का ब्याह उससे हो गया तो वह झण्डू नगर के हर नागरिक को उसके साथ  एक रात आनन्द करने का अवसर देगा, साथ ही रोज़ाना  700 लीटर पानी भी मुफ्त में लाकर देगा. झण्डूनगर के सारे ठरकी मन ही मन खुश थे कि भले एक रात के लिए ही सही, जन्नत की सैर तो मिलेगी ………लेकिन ये क्या ?  जैसे ही विजेता  के नाम की घोषणा हुई और सुप्तचन्द्र ने अपनी बेटी गुप्तचन्द्रिका का हाथ चण्डू चटोरकर के हाथ में थमाया,  उसके तेवर ही बदल गए ……बोला - ऐसे नहीं बनूँगा मैं आपका जमाई !  पहले आप मेरी 18 शर्तें स्वीकार करो तो ही मैं राजकन्या का शीलभंग करूँगा अन्यथा  रखो अपनी कन्या अपने घर .... मैं तो चला

लोगों ने कहा शर्तें बताओ तो उसने बताना शुरू किया :
01  मैं इसके साथ  सोऊंगा
02  इसे मैं मेरे घर में रखूँगा
03 ये मेरी पत्नी कहलायेगी
04 मैं इससे हर साल दस बच्चे पैदा करूँगा
05 मुझे पूर्ण पति का दर्ज़ा दिया जाएगा
06 इससे होने वाले बच्चे मेरी औलाद कहलायेंगे
07 हमारे बच्चों का नामकरण का अधिकार मेरा होगा
08 मेरी चाय में अदरक ज़रूर डालनी होगी
09 मैं जब भी शराब पीकर आऊं, मुझे गटर में गिरने से न रोका जाए
10 सर्दी में हम दोनों को एक ही रज़ाई ओढ़ कर सोना होगा
11 सब्ज़ी वही बनेगी, जो मेरी पत्नी चाहेगी
12 राजकन्या को कभी कभी नए वस्त्र और जूते दिलाये जायेंगे
13 राजकन्या चाहेगी तो ज़ेवर  भी बनाये जायेंगे
14 सुहागरात के मौके पर हमारे कमरे में हम दोनों के सिवा और कोई नहीं रहेगा
15 दहेज़ में हम जो मिलेगा उसीको  स्वीकार  करेंगे
16 घर में जमा पुराने अखबार रद्दी में बेचे जायेंगे
17 हमारे घर में धूप सिर्फ दिन में रहेगी,  रात को अँधेरा स्वीकार करना होगा
18 राजकन्या को जनराजकन्या का नाम दिया जाएगा

यह सुन कर सुप्तचन्द्र ने अपनी राजकन्या का हाथ वापिस उसके हाथ से ले लिया और बोले - जा बे चूतिये ! तेरे जैसे कई फिरते हैं टोपी लगाए .... एक तो तेरे को मेरी वो रूपसी राजकन्या मिल रही है जिसके लिए तू  तड़प रहा था, बोनस में पूरे नगर का समर्थन मिल रहा है, उस पर तू ऐसी शर्तें लगा रहा है  जिससे हमारा कोई लेना देना ही नहीं .... जा भाग जा …स्वयंवर  दोबारा होगा  और अब किसी ढंग के  आदमी को ही अपनी बेटी का हाथ दूंगा

चण्डू चटोरकर का मुंह अब देखने लायक था

-अलबेला खत्री


Thursday, December 5, 2013

कवि तो किसी भी रस का चलेगा लेकिन आदमी वीररस का होना चाहिए


कविता किसी भी रस की हो अथवा कवि  किसी भी रस में सृजन करे, अपेक्षा केवल इतनी होनी चाहिए कि कथ्य व  चिन्तन मौलिक, प्रभावशाली और सरस हो ,,,,,,,,,,,,न वीर रस ऊंच  है, न ही हास्य  नीच ,,,,,सबका अपना महत्व है ,,,और फिर वीरों से ज़ियादह  हँस ही कौन सकता है ,,,सरहद पर जवान जब शहीद होता है तो रोते रोते नहीं बल्कि हँसते हँसते होता है और इसलिए शहीद होता है ताकि ये देश हँसता रहे , देशवासियों के घर-आँगन  खिलखिलाते रहें - तो हास्य कवि -सम्मेलन का आयोजन वीर शहीदों के लिए श्रद्धान्जलि जैसा होता है


मेरा मानना है  कि कवि तो किसी भी  रस का चलेगा  लेकिन आदमी वीररस का होना चाहिए

जय हिन्द ! 
अलबेला खत्री

my dear frind d v patel & mrs. kailasben d patel from nashville tn

contact for show : albela khatri

Wednesday, November 27, 2013

बेटी लाडली होती है सब की, बेटियां सौगात होती है रब की


बेटियां आँगन की महक होती हैं
बेटियां चौंतरे की चहक होती हैं

बेटियां सलीका होती हैं
बेटियां शऊर होती हैं
बेटियों की नज़र उतारनी चाहिए
क्योंकि बेटियां नज़र का नूर होती हैं

इसीलिए
बेटी जब दूर होती हैं बाप से
तो मन भर जाता संताप से

डोली जब उठती है बेटी की
तो पत्थरदिलों के दिल भी टूट जाते हैं
जो कभी नहीं रोता
उसके भी आँसू छूट जाते हैं

बेटियां ख़ुशबू से भरपूर होती हैं
उड़ जाती हैं तब भी सुगन्ध नहीं जाती
क्योंकि बेटियां कपूर होती हैं

बेटी घर की लाज है
बेटी से घर है समाज है
बेटी दो दो आँगन बुहारती है
बेटियां दो दो घर संवारती हैं

बेटी माँ बाप की साँसों का सतत स्पन्दन है
बेटी सेवा की रोली और मर्यादा का चन्दन है
बेटी माँ का दिल है, बाप के दिल की धड़कन है

बेटी लाडली होती है सब की
बेटियां सौगात होती है रब की

बेटे ब्याह होने तक बेटे रहते हैं
लेकिन बेटी आजीवन बेटी रहती हैं

बेटियों की गरिमा पहचानता हूँ
बेटियों का समर्पण मैं जानता हूँ
इसलिए बेटी को मैं पराया नहीं
अपितु अपना मूलधन मानता हूँ

जय हिन्द !
अलबेला खत्री

albela khatri's cute cute grand daughter  yashika khatri with her friend

Tuesday, November 26, 2013

कविताओं की चोरी हो या हो दैहिक गठबन्धन - चलने दो, आवाज़ उठाना महंगा पड़ता है



दिल की बात ज़ुबाँ पर लाना महँगा पड़ता है
लाख के घर में जोत जगाना महंगा पड़ता है



सर से जब लोहू निकला तो बात समझ में आई
दीवारों से सर टकराना महंगा पड़ता है



कविताओं की चोरी हो या हो दैहिक गठबन्धन
चलने दो,  आवाज़ उठाना महंगा पड़ता है



ग़ज़लें गर लिखवाई हैं, तारीखें भी लिखवाओ
शंखधरों को शंख बजाना महंगा पड़ता है 



आम आम की माला जप कर वो जो ख़ास हुआ है
उसको फिर से आम बनाना महंगा पड़ता है 




भैंस के आगे बीन बजाना चल जाता 'अलबेला'
बीन से लेकिन  भैंस बजाना महंगा पड़ता है



जय हिन्द !
अलबेला खत्री 

albela khatri in kavi sammelan at juhari devi girls p g college kanpur on 24-11-13