Showing posts with label lps of usa. Show all posts
Showing posts with label lps of usa. Show all posts

Saturday, February 1, 2014

अनुमान नहीं था ............


झाड़ू वालों पर झाड़ू फेरने का वक्त आना तो तय था
लेकिन यह वक्त इतनी  जल्दी आ जाएगा, 
अनुमान नहीं था

जय हिन्द !


Thursday, December 5, 2013

कवि तो किसी भी रस का चलेगा लेकिन आदमी वीररस का होना चाहिए


कविता किसी भी रस की हो अथवा कवि  किसी भी रस में सृजन करे, अपेक्षा केवल इतनी होनी चाहिए कि कथ्य व  चिन्तन मौलिक, प्रभावशाली और सरस हो ,,,,,,,,,,,,न वीर रस ऊंच  है, न ही हास्य  नीच ,,,,,सबका अपना महत्व है ,,,और फिर वीरों से ज़ियादह  हँस ही कौन सकता है ,,,सरहद पर जवान जब शहीद होता है तो रोते रोते नहीं बल्कि हँसते हँसते होता है और इसलिए शहीद होता है ताकि ये देश हँसता रहे , देशवासियों के घर-आँगन  खिलखिलाते रहें - तो हास्य कवि -सम्मेलन का आयोजन वीर शहीदों के लिए श्रद्धान्जलि जैसा होता है


मेरा मानना है  कि कवि तो किसी भी  रस का चलेगा  लेकिन आदमी वीररस का होना चाहिए

जय हिन्द ! 
अलबेला खत्री

my dear frind d v patel & mrs. kailasben d patel from nashville tn

contact for show : albela khatri

Tuesday, December 3, 2013

जटायु, शबरी, केवट सा बनो तो राम मिलता है



तड़प जब दिल में होती है तो ये इनाम मिलता है
तेरी महफ़िल में ख़ालिस रिन्द को ही जाम मिलता है

ये वो सौदा नहीं जो हाट में सिक्कों से मिल जाये
जटायु, शबरी, केवट सा बनो तो राम मिलता है

नहीं मिलती ये दौलत मन्दिरो-मसजिद भटकने से
दया सतगुरु करे जिस पर उसी को नाम मिलता है

सुकूं तस्वीर से भी पा लिया करते हैं यों तो हम
मगर हों  रूबरू तो रूह को  आराम मिलता है

जय हिन्द !
-अलबेला खत्री 


d v patel, c m patel & naranji patel with albela khatri at lps of usa san jose