Showing posts with label juharidevi. Show all posts
Showing posts with label juharidevi. Show all posts

Monday, December 16, 2013

ऐसे नहीं बनूँगा मैं आपका जमाई ! पहले आप मेरी 18 शर्तें स्वीकार करो ....



दबंगों का आपस में बड़ा घमासान मचा हुआ था. झण्डूनगर के राजा सुप्तचन्द्र की राजकन्या गुप्तचन्द्रिका से ब्याह करने के लिए अनेक युवक मरे जा रहे थे लेकिन नगर की परम्परा के अनुसार राजकन्या मिलनी उसी को थी जिसके लिए  गुप्तचन्द्रिका की माता विलुप्तचन्द्रिका व मौसी सुसुप्तचन्द्रिका समेत  अधिकांश नगरवासी  हाथ उठा कर  बहुमत में अपनी सहमति की मुहर लगा दे

संयोग से यह सौभाग्य ठण्डू  मोहल्ले के उत्साही नौजवान चण्डू चटोरकर को मिला जिसने स्वयंवर के दौरान घोषणा की थी कि यदि राजकन्या का ब्याह उससे हो गया तो वह झण्डू नगर के हर नागरिक को उसके साथ  एक रात आनन्द करने का अवसर देगा, साथ ही रोज़ाना  700 लीटर पानी भी मुफ्त में लाकर देगा. झण्डूनगर के सारे ठरकी मन ही मन खुश थे कि भले एक रात के लिए ही सही, जन्नत की सैर तो मिलेगी ………लेकिन ये क्या ?  जैसे ही विजेता  के नाम की घोषणा हुई और सुप्तचन्द्र ने अपनी बेटी गुप्तचन्द्रिका का हाथ चण्डू चटोरकर के हाथ में थमाया,  उसके तेवर ही बदल गए ……बोला - ऐसे नहीं बनूँगा मैं आपका जमाई !  पहले आप मेरी 18 शर्तें स्वीकार करो तो ही मैं राजकन्या का शीलभंग करूँगा अन्यथा  रखो अपनी कन्या अपने घर .... मैं तो चला

लोगों ने कहा शर्तें बताओ तो उसने बताना शुरू किया :
01  मैं इसके साथ  सोऊंगा
02  इसे मैं मेरे घर में रखूँगा
03 ये मेरी पत्नी कहलायेगी
04 मैं इससे हर साल दस बच्चे पैदा करूँगा
05 मुझे पूर्ण पति का दर्ज़ा दिया जाएगा
06 इससे होने वाले बच्चे मेरी औलाद कहलायेंगे
07 हमारे बच्चों का नामकरण का अधिकार मेरा होगा
08 मेरी चाय में अदरक ज़रूर डालनी होगी
09 मैं जब भी शराब पीकर आऊं, मुझे गटर में गिरने से न रोका जाए
10 सर्दी में हम दोनों को एक ही रज़ाई ओढ़ कर सोना होगा
11 सब्ज़ी वही बनेगी, जो मेरी पत्नी चाहेगी
12 राजकन्या को कभी कभी नए वस्त्र और जूते दिलाये जायेंगे
13 राजकन्या चाहेगी तो ज़ेवर  भी बनाये जायेंगे
14 सुहागरात के मौके पर हमारे कमरे में हम दोनों के सिवा और कोई नहीं रहेगा
15 दहेज़ में हम जो मिलेगा उसीको  स्वीकार  करेंगे
16 घर में जमा पुराने अखबार रद्दी में बेचे जायेंगे
17 हमारे घर में धूप सिर्फ दिन में रहेगी,  रात को अँधेरा स्वीकार करना होगा
18 राजकन्या को जनराजकन्या का नाम दिया जाएगा

यह सुन कर सुप्तचन्द्र ने अपनी राजकन्या का हाथ वापिस उसके हाथ से ले लिया और बोले - जा बे चूतिये ! तेरे जैसे कई फिरते हैं टोपी लगाए .... एक तो तेरे को मेरी वो रूपसी राजकन्या मिल रही है जिसके लिए तू  तड़प रहा था, बोनस में पूरे नगर का समर्थन मिल रहा है, उस पर तू ऐसी शर्तें लगा रहा है  जिससे हमारा कोई लेना देना ही नहीं .... जा भाग जा …स्वयंवर  दोबारा होगा  और अब किसी ढंग के  आदमी को ही अपनी बेटी का हाथ दूंगा

चण्डू चटोरकर का मुंह अब देखने लायक था

-अलबेला खत्री


Thursday, December 5, 2013

कवि तो किसी भी रस का चलेगा लेकिन आदमी वीररस का होना चाहिए


कविता किसी भी रस की हो अथवा कवि  किसी भी रस में सृजन करे, अपेक्षा केवल इतनी होनी चाहिए कि कथ्य व  चिन्तन मौलिक, प्रभावशाली और सरस हो ,,,,,,,,,,,,न वीर रस ऊंच  है, न ही हास्य  नीच ,,,,,सबका अपना महत्व है ,,,और फिर वीरों से ज़ियादह  हँस ही कौन सकता है ,,,सरहद पर जवान जब शहीद होता है तो रोते रोते नहीं बल्कि हँसते हँसते होता है और इसलिए शहीद होता है ताकि ये देश हँसता रहे , देशवासियों के घर-आँगन  खिलखिलाते रहें - तो हास्य कवि -सम्मेलन का आयोजन वीर शहीदों के लिए श्रद्धान्जलि जैसा होता है


मेरा मानना है  कि कवि तो किसी भी  रस का चलेगा  लेकिन आदमी वीररस का होना चाहिए

जय हिन्द ! 
अलबेला खत्री

my dear frind d v patel & mrs. kailasben d patel from nashville tn

contact for show : albela khatri

Wednesday, November 27, 2013

बेटी लाडली होती है सब की, बेटियां सौगात होती है रब की


बेटियां आँगन की महक होती हैं
बेटियां चौंतरे की चहक होती हैं

बेटियां सलीका होती हैं
बेटियां शऊर होती हैं
बेटियों की नज़र उतारनी चाहिए
क्योंकि बेटियां नज़र का नूर होती हैं

इसीलिए
बेटी जब दूर होती हैं बाप से
तो मन भर जाता संताप से

डोली जब उठती है बेटी की
तो पत्थरदिलों के दिल भी टूट जाते हैं
जो कभी नहीं रोता
उसके भी आँसू छूट जाते हैं

बेटियां ख़ुशबू से भरपूर होती हैं
उड़ जाती हैं तब भी सुगन्ध नहीं जाती
क्योंकि बेटियां कपूर होती हैं

बेटी घर की लाज है
बेटी से घर है समाज है
बेटी दो दो आँगन बुहारती है
बेटियां दो दो घर संवारती हैं

बेटी माँ बाप की साँसों का सतत स्पन्दन है
बेटी सेवा की रोली और मर्यादा का चन्दन है
बेटी माँ का दिल है, बाप के दिल की धड़कन है

बेटी लाडली होती है सब की
बेटियां सौगात होती है रब की

बेटे ब्याह होने तक बेटे रहते हैं
लेकिन बेटी आजीवन बेटी रहती हैं

बेटियों की गरिमा पहचानता हूँ
बेटियों का समर्पण मैं जानता हूँ
इसलिए बेटी को मैं पराया नहीं
अपितु अपना मूलधन मानता हूँ

जय हिन्द !
अलबेला खत्री

albela khatri's cute cute grand daughter  yashika khatri with her friend

Tuesday, November 26, 2013

कविताओं की चोरी हो या हो दैहिक गठबन्धन - चलने दो, आवाज़ उठाना महंगा पड़ता है



दिल की बात ज़ुबाँ पर लाना महँगा पड़ता है
लाख के घर में जोत जगाना महंगा पड़ता है



सर से जब लोहू निकला तो बात समझ में आई
दीवारों से सर टकराना महंगा पड़ता है



कविताओं की चोरी हो या हो दैहिक गठबन्धन
चलने दो,  आवाज़ उठाना महंगा पड़ता है



ग़ज़लें गर लिखवाई हैं, तारीखें भी लिखवाओ
शंखधरों को शंख बजाना महंगा पड़ता है 



आम आम की माला जप कर वो जो ख़ास हुआ है
उसको फिर से आम बनाना महंगा पड़ता है 




भैंस के आगे बीन बजाना चल जाता 'अलबेला'
बीन से लेकिन  भैंस बजाना महंगा पड़ता है



जय हिन्द !
अलबेला खत्री 

albela khatri in kavi sammelan at juhari devi girls p g college kanpur on 24-11-13