Friday, January 24, 2014

एक कुमार विषवास ने पूरे कवि सम्मेलन को कपि सम्मेलन बना दिया


कहावत :
एक मछली पूरे तालाब को गन्दा कर देती है

हक़ीक़त : 
एक कुमार विषवास ने पूरे कवि सम्मेलन को कपि सम्मेलन बना दिया


एक सोमनाथ ने समूचे महिला समाज को अपमानित व व्यथित कर दिया


एक केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को बेवकूफ़ बना दिया

जय हिन्द !
अलबेला खत्री



Thursday, January 16, 2014

कभी-कभी डरता हूँ .... और बड़ा होऊं कि न होऊं ?

समय बदलता है
तो लोगों की बात-चीत का सन्दर्भ भी बदल जाता है

मैं जब छोटा सा था तो चर्चा के विषय होते थे :
धर्म
कर्म
मर्म
शर्म इत्यादि

मैं थोड़ा बड़ा हुआ तो वार्ता के बिन्दु होते :
जवान
किसान
विज्ञान
दुकान
मकान वगैरह

मैं थोड़ा और बड़ा हुआ तो बात-चीत के सन्दर्भ होते :
समाजवाद
पूंजीवाद
राष्ट्रवाद
उग्रवाद
आतंकवाद
नक्सलवाद
और
वाद विवाद

कुछ और बड़ा हुआ मैं तो बातें होने लगीं :
टैक्स की
फैक्स की
वैक्स की
सेक्स की
और
सेंसेक्स की

आजकल चर्चा के प्रसंग हैं :
रैंगिंग
गैंगिंग
हैंगिंग
और
समलैंगिंग

कभी-कभी डरता हूँ ....
और बड़ा होऊं कि न होऊं ?
पता नहीं आने वाला कल किस विषय पर चर्चा करेगा ?

फिर सोचता हूँ ...इतना सब देखा और झेला है
तो आगे भी देख लेंगे ...
अपन कोई डरते हैं क्या .......हा हा हा हा हा हा हा हा हा

जय हिन्द !
अलबेला खत्री 





Sunday, January 12, 2014

धर्म सम्बन्धी झगड़े सदैव खोखली और असार बातों पर ही होते हैं - स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानन्दजी की जयन्ती पर आज उनके कुछ वचन आप सब मित्रों से साझा कर रहा हूँ
1
दुष्टों के दोषों की चर्चा करने से अपना चित्त प्रक्षुब्ध ही होता है इसलिए उनके वर्तन की ओर लक्ष्य न दे कर, अथवा उनकी चर्चा करने न बैठ कर, उनकी उपेक्षा करना ही अपने लिए श्रेयस्कर है ।

2
धर्म को लेकर कभी विवाद न करो । धर्म सम्बन्धी सारे विवाद और झगड़े केवल यही दर्शाते हैं कि वहां आध्यात्मिकता का अभाव है । धर्म सम्बन्धी झगड़े सदैव खोखली और असार बातों पर ही होते हैं


3
एक मोची, जो कम से कम समय में बढ़िया और मजबूत जूतों की जोड़ी तैयार कर सकता है, अपने व्यवसाय में वह उस प्राध्यापक की अपेक्षा कहीं अधिक श्रेष्ठ है जो दिन भर थोथी बकवास ही करता रहता है

- स्वामी विवेकानंद

जय हिन्द !
अलबेला खत्री





Wednesday, January 8, 2014

सूरत निवासी वरिष्ठ एवं सक्रिय समाजसेवी रमेश लोहिया


मिलिये सिल्कसिटी सूरत की कद्दावर हस्ती रमेश लोहिया से ……

सूरत निवासी वरिष्ठ एवं सक्रिय समाजसेवी रमेश लोहिया के विराट व्यक्तित्व व कृतित्व तथा सामयिक गतिविधियों को रेखांकित करने के लिए मैंने यह नया ब्लॉग आरम्भ किया है,

http://rameshlohia.blogspot.in/2014/01/blog-post.html

आशा है मेरे तमाम पाठक मित्र  इनके उर्जस्वित व्यक्तित्व को देखेंगे, परखेंगे, सराहेंगे और  प्रेरणा प्राप्त करेंगे

जय हिन्द !




Tuesday, January 7, 2014

albela khatri welcome mrs priyanka vadra by his poetical fire works






राज करेगा खालसा, आकी रहे न कोय


सत्य,शौर्य व सर्वकल्याण के उद्घोषक 
एवं खालसा पंथ के संस्थापक
श्री गुरु गोबिन्दसिंहजी के 348 वें प्रकाशोत्सव पर
सभी देशवासियों को 



बधाई एवं गुरुपर्व अभिनन्दन !
राज करेगा खालसा आकी रहे न कोय 

अलबेला खत्री
राज करेगा खालसा, आकी रहे न कोय



Monday, January 6, 2014

राखी के पाखण्ड पर, दिल्ली वाले दंग - दो दिन में दिखला दिया, अपना असली रंग




राखी के पाखण्ड पर, दिल्ली वाले दंग
दो दिन में दिखला दिया, अपना असली रंग
अपना असली रंग, मुखौटा उतर गया है
आम होगया ख़ास, ज़ेहन तक असर गया है  
पाई पहली बार, कार जब नौ-दस लाखी
भूल गई औक़ात, लाज खूंटी पर राखी 


सावधान !  ख़बरदार !!   होशियार !!!
दिल्ली के मन्त्रियों को भले ही सुरक्षा की ज़रूरत न हो, परन्तु दिल्ली के अवाम को तो अब अपने और अपने बच्चों के लिए सुरक्षा मांग ही लेनी चाहिए क्योंकि  मज़ाक मज़ाक में उसने ऐसे लोगों को हुक्मरान बना दिया है जिनका कोई भरोसा नहीं कि कब, किस मासूम को खेलने के अपराध में जेल जाना पड़  जाए -

हा हा हा पता नहीं कब किस बाप को इसलिए जेल जाना पड़ जाए कि उसने ऐसी अपराधी औलाद पैदा की कि जो क्रिकेट खेलती है और अपनी गेन्द से मन्त्रीजी की गाड़ी के काँच तिड़का देती है

दिल्ली वालो!  अगर कुछ दिन पहले सचमुच आपने उनके कांच तोड़ दिए होते तो आज ये दिन न देखना पड़ता

जय हिन्द !
अलबेला खत्री